फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्त चतुर्दशी 2019: पूजा के लिए रखा है उपवास तो बनाएं चटपटे अरबी के कोफ्ते और मिंट योगर्ट डिप

Wed, 11 Sep 2019 05:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
lord - फोटो : social media
12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ ही भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाता है। इस दिन बहुत से लोग उपवास करते हैं। अगर उपवास के समय आप वहीं आलू खा कर ऊब गए हैं तो इस बार बनाएं चटपटी अरबी के कोफ्ते मिंट और योगर्ट की डिप के साथ। तो चलिए जानें क्या है रेसिपी अरबी कोफ्ता और मिंट योगर्ट की।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
अरबी कोफ्ता और मिंट बनाने की सामग्री
तीन चम्मच कुट्टू का आटा, अरबी, सेंधा नमक, हरा धनिया, मिर्चा, काली मिर्च, धनिया पाउडर, भुना जीरा, तलने के लिए देसी घी।
डिप तैयार करने के लिए पुदीने की पत्तियां, दही, खीरा, सेंधा नमक।

 
विज्ञापन

3 of 4
कोफ्ता बनाने की विधि
अरबी को फ्राई पैन या प्रेशर कुकर में नरम होने तक उबाल लें। अरबी को छील लें और इसमें सभी सामग्री डालें। अब अरबी को अच्छे से मैश कर लें और सभी चीजों को से मिला लें। कोफ्ते बनाते वक्त अपनी हथेलियों में घी लगा लें ताकि मिश्रण चिपके नहीं। लम्बाई में कोफ्ते बनाएं और थोड़े से देसी घी में सुनहरा होने तक इन्हें पैन में तलें।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
मिंट योगर्ट डिप बनाने की विधि
एक कपड़े में दही को बांधकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। पुदीने की पत्तियां और खीरा काटकर दही में मिलाएं और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं। गर्मागर्म अरबी के कोफ्ते को मिंट योगर्ट डिप के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें