फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tea Without Milk: ग्रीन टी पीकर हो गए हैं बोर तो घर पर तैयार करें बिना दूध वाली 5 तरह की चाय

Wed, 29 Jan 2025 06:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी ग्रीन टी पीकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको पांच तरह के ऐसी चाय बनाना सिखाने जा रहे हैं, जो बिना दूध के बनती है। 
विज्ञापन
1 of 6
ग्रीन टी पीकर हो गए हैं बोर तो घर पर तैयार करें बिना दूध वाली 5 तरह की चाय - फोटो : Freepik
Types Of Tea: चाय चाहे किसी भी प्रकार की हो, अगर सही मात्रा में और सही समय पर पी जाए, तो यह शरीर और मन दोनों को खुशहाल बना सकती है। चाय भारत में सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि इससे लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। सुबह की ताजगी हो, दोस्तों के साथ गपशप, काम के बीच ब्रेक, या शाम की सुकून भरी घड़ियां– चाय हर पल का हिस्सा होती है।

फिटनेस फ्रीक लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते है, जो सेहत के लिए भी अच्छी होती है लेकिन ये स्वाद में काफी अजीब होती है। ऐसे में अगर आप रोज-रोज कड़वी ग्रीन टी पीकर परेशान हो गए हैं, तो कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी होममेड चाय ट्राई कर सकते हैं। ये न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होंगी, बल्कि इनका स्वाद भी लाजवाब होगा।   
विज्ञापन

2 of 6
मसाला चाय - फोटो : Adobe Stock
मसाला चाय 

लोगों को मसाला चाय सर्दी के मौसम में पीना काफी पसंद होता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसे तैयार करने के लिए 1 कप पानी में ½ इंच अदरक, 2-3 इलायची, 1 दालचीनी टुकड़ा, 2-3 लौंग और काली मिर्च डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो दूध और चाय पत्ती डालें। थोड़ा सा शहद या गुड़ मिलाकर छान लें और गर्मागरम पिएं।  
विज्ञापन

3 of 6
लेमन हनी टी - फोटो : instagram
लेमन हनी टी 

लेमन ग्रीन टी वजन घटाने में मदद करती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप गर्म पानी में 1 टीस्पून नींबू का रस और 1 टीस्पून शहद मिलाना है। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे उबालों और फिर इसे धीरे-धीरे स्वाद लेकर पीएं।   
  

4 of 6
तुलसी-अदरक चाय - फोटो : instagram
 तुलसी-अदरक चाय 

इस चाय के सेवन से तनाव कम करने में मदद होती है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इसे तैयार करने के लिए आपको 1 कप पानी में 5-6 तुलसी की पत्तियां और ½ इंच अदरक डालकर उबालनी है। इसे 5 मिनट तक उबालें और फिर छानकर शहद मिलाकर पिएं।  
विज्ञापन

5 of 6
सौंफ चाय - फोटो : instagram
 सौंफ चाय  

सौंफ वाली चाय पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है और शरीर की सूजन कम करने में सहायक होती है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 टीस्पून सौंफ डालकर 5 मिनट तक उबालें। चाहें तो इसमें इलायची या अदरक भी मिला सकते हैं। आखिर में इसे छानकर हल्का गुनगुना पिएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी चाय - फोटो : instagram
हल्दी चाय 

हल्दी वाली ये चाय भी बिना दूध के ही बनती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसे तैयार करने के लिए 1 कप पानी में ½ टीस्पून हल्दी पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक उबालें। इसमें थोड़ा काली मिर्च और शहद मिलाएं। इसे गर्मागर्म पिएं और इसका फायदा लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें