Right Way To Make Aloo Paratha: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे आलू का पराठा खाने में पसंद न हो। खासतौर पर अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, तब तो लगभग हर भारतीय घर में हर किसी का पसंदीदा नाश्ता आलू का पराठा बनता ही है। इसे मक्खन, हरी चटनी, रायता और अचार के साथ परोसा जाता है।
सर्दी के मौसम में गरमा-गरम आलू के पराठे अगर मिल जाएं तो दिन ही बन जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही इसे बनाना कठिन है। ज्यादातर लोगों को ये शिकायत रहती है कि आलू का पराठा बनाते समय फट जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी एकदम ढाबा स्टाइल आलू का पराठा आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं।