फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam Ka Achar Recipe: आम का ऐसा अचार जो सालों साल भी नहीं होगा खराब, जानें बनाने की विधि

Fri, 30 May 2025 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aam Ka Achar Recipe: यदि आप घर पर ऐसा आम का अचार बनाना चाहते हैं जो सालों-साल खराब न हो तो यहां हम उसकी विधि आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आम का ऐसा अचार जो सालों साल भी नहीं होगा खराब - फोटो : Adobe stock
Aam Ka Achar Recipe In Hindi: भारतीय घरों में कुछ हो या न हो, आम का अचार तो रखा मिल ही जाता है। पराठे से लेकर बेस्वाद से दाल-चावल को स्वादिष्ट बनाने में आम के अचार का काफी बड़ा हाथ होता है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में जब पेड़ों पर कच्चे आम लग जाते हैं, तो महिलाएं उन्हें खरीदकर उसका अचार डाल लेती हैं।

ये आम का अचार यदि सही तरह से बनाया जाए तो सालों-साल खराब नहीं होता। इसी वजह से ज्यादातर घरों में आज-कल अचार डाले जा रहे हैं। यहां भी हम आपको आम के अचार की एक ऐसी ही रेपिसी बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान है। यदि आप इस विधि से अचार बनाएंगे तो ये सालों-साल खराब नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
आम का अचार बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 आम का अचार बनाने का सामान
  • कच्चे आम – 1 किलो 
  • नमक – 100 ग्राम
  • हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर – 50 ग्राम
  • साबुत मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच
  •  सौंफ – 3 बड़े चम्मच 
  •  कलौंजी – 2 छोटे चम्मच
  •  सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच 
  •  हींग – 1/2 छोटा चम्मच
  •  सरसों का तेल – 500–700 ml 

 
विज्ञापन

3 of 7
आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : अमर उजाला
विधि

कच्चे आम का अचार बनाने की सबसे आसान विधि हम आपको बताएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले एकदम कच्चे आमों को लेना है। ध्यान रखें ये पके न हों, वरना इन्हें काटनें आपको दिक्कत होती और अचार भी अच्छा नहीं बनेगा।

4 of 7
आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
कच्चे आमों को लेकर पहले तो इन्हें अच्छी तरह से धो लें और फिर उसका पानी अच्छी तरह से पोंछ दें। इसके बाद सभी को एक समान आकार में काट लें। कोशिश करें कि इन्हें छोटा ही काटें, वरना खाते समय परेशानी होती है। अब कटे हुए आम के टुकड़ों को धूप में 1 दिन फैला कर सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। यदि आम में नमी रह गई तो ये जल्दी खराब होगा।
विज्ञापन

5 of 7
आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
अब बारी आती है आम में मसाले मिलाने की तो इसके लिए एक बड़े बर्तन में आम के टुकड़े डालें और उसमें हल्की और नमक मिलाकर छोड़ दें। नमक पानी छोड़ देगा, जिसको आपको अगले दिन हटा देना है। फिर सूखे कपड़े से हल्का सा आमों को पोंछ लें।
विज्ञापन

6 of 7
आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : AdobeStock
इसके बाद आम के टुकड़ों में बारीक पिसी लाल मिर्च, सौंफ, मेथी, कलौंजी, सरसों दाना, हींग डालें। ये सभी चीजें अच्छी तरह से पिसी होनी चाहिए। अब बारी आती है तेल को गर्म करके अचार में डालने की तो उसके लिए पहले तेल को एक कड़ाई में गर्म करें और फिर गैस बंद करके इसे गुनगुना होने दें। गुनगुने तेल को आम के टुकड़ों के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब इस मिश्रण को किसी कांच के साफ जार में भरें। इस जार को ढीले सूती कपड़े या ढक्कन से ढंक कर 7–10 दिन तक रोज़ 4–6 घंटे धूप में रखें। इसे ज्यादा से ज्यादा धूप दिखाएं और हर दिन चलाते अवश्य रहें, ताकि मसाले इसमें अच्छी तरह से मिल जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें