फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 फूड्स, जानिए कब और क्या खाएं

Mon, 23 Nov 2020 03:54 PM IST
नवनीत राठौर लाफइस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मौसम में बदलाव जारी है और दिन पर दिन सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बदलाव का इंसान के शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है और बीमारी के चपेट में आ जाता है। इस बदलते मौसम में बड़ा संख्या में लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। सामान्य रूप में सर्दी-जुकाम करीब 7 से 10 दिनों तक रहता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे से लेकर दवाइयों का इस्तेमाल लोग करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन सर्दी-जुकाम की समस्या के दौरान करना बहुत लाभदायक होता है।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
  • केला में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके साथ ही केले में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स बॉडी में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर केला का सेवन बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रोकली
  • ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
  • वैसे तो लहसुन अपने कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है लेकिन इसके सेवन से फ्लू और इंफेक्शन की समस्या भी दूर होती है। लहसुन के नियमित सेवन से आप अपने इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहद
  • सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो गले में जलन और सूजन से छुटकारा दिला सकते हैं। आप शहद को चाय या गर्म नींबू पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
  • सदियों से हल्दी का उपयोग वायरल जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन यौगिक इसे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से लड़ने के लिए प्रभावी बनाता है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लौंग
  • एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर लौंग सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत लाभकारी है। लौंग का उपयोग सदियों से जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • खांसी, गले में खराश और सूजन जैसी समस्याओं में अक्सर अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके यौगिक वायरल जैसी समस्याओं से लड़ने में बेहद प्रभावी हैं। साथ ही अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम और स्थिर हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें