नींबू का अचार
- फोटो : instagram
नींबू का अचार
गर्मियों में नींबू का अचार बनाया जा सकता है। नींबू का अचार बनाने में अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती है। मुख्य सामग्री नींबू के अलावा नमक और हल्दी चाहिए। नींबू के अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री और विधि नोट कर लें।
सामग्री
- एक किलो पतले छिलके वाले नींबू
- 250 ग्राम नमक
- दो चम्मच हल्दी
- एक चम्मच काला नमक
- दो चम्मच सौंफ और मेथी पाउडर
नींबू का अचार बनाने की विधि
नींबू को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। उसमें नमक, हल्दी, मसाले मिलाकर कांच के बर्तन में भरें। हर दिन धूप में रखें। 15 से 20 दिन में खट्टा और मसालेदार नींबू अचार तैयार हो जाएगा।