Healthy Recipes Ideas For Father’s Day: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, इसी हिसाब से इस साल 15 जून को ये खास दिन सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन लोग अपने पापा को उनके सबसे खास होने का एहसास कराते हैं। यदि आप सालभर अपने पापा के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो इस दिन को ऐसे ही न जानें दें। आप इस दिन अपने पापा के लिए कुछ खास कर सकते हैं।
आप चाहें तो इस दिन उन्हें केक की जगह कुछ हेल्दी पकाकर खिला सकते हैं। यहां हम आपको कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है और जिसे खाकर आपके पिता जी भी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
वेजिटेबल चीला
- फोटो : instagram
वेजिटेबल चीला
सुबह के समय वेजिटेबल चीला मिल जाते तो पेट के साथ-साथ मन भी खुश हो जाता है। फाइबर से भरपूर, लो-कैलोरी वेजिटेबल चीजा खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप हरी धनिया की चटनी के साथ पापा को परोसें। इसे बनाते समय इसमें वही सब्जियां डालें, जिसे खाना आपके पापा जी को पसंद हो।
विज्ञापन
3 of 7
ब्राउन राइस पुलाव
- फोटो : instagram
ब्राउन राइस पुलाव
यदि आपके पिता जी को चावल खाना पसंद है तो उनके लिए पुलाव तैयार करें। इसके लिए सबसे व्हाइट की जगह ब्राउन राइस से पुलाव तैयार करें। ब्राउन राइस का पुलाव बनाने को हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्राउन राइस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर इसे पौष्टिक बनाएं।
4 of 7
मल्टीग्रेन थेपला
- फोटो : instagram
मल्टीग्रेन थेपला
यदि आप कुछ हल्का लेकिन हेल्दी लंच तैयार करना चाहते हैं तो गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी और मक्के के आटे को मिक्स करके पराठा तैयार करें। इससे बना थेपला एनर्जी और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज और मसाले डाल सकते हैं। दही और अचार के साथ ये थेपला मजेदार लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
ग्रिल्ड पनीर टिक्का
- फोटो : Instagram
ग्रिल्ड पनीर टिक्का
शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे पनीर टिक्का खाने में पसंद न हो। ऐसे में अपने पिता जी के लिए स्वादिष्ट पनीर टिक्का तैयार करें। ध्यान रखें कि इसे आपको ग्रिल करना है, ताकि इसमें ज्यादा तेल या बटर का इस्तेमाल न हो।
विज्ञापन
6 of 7
हंग कर्ड वेज सैंडविच
- फोटो : Adobe stock
हंग कर्ड वेज सैंडविच
यदि आप अपने पापा के लिए कुछ स्नैक्स तैयार कर रहे हैं तो हंग कर्ड वेज सैंडविच तैयार करें। दही से बना स्प्रेड और ताजी सब्जियां आपके सैंडविच को स्वादिष्ट बनाएंगी। इसे तैयार करने में आप शिमला मिर्च, कॉर्न, टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में आप चाहें तो अपने पापा के लिए फ्रूट और नट्स स्मूदी तैयार करें। इसके लिए बादाम, अखरोट, केला, और थोड़ा शहद की जरूरत आपको पड़ेगी। सभी चीजों को दूध में मिक्स करके अपने पापा के लिए तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी स्मूदी।