फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 Traditional Sweets: राखी से कुछ दिन पहले तैयार करके रखें ये 5 मिठाइयां, नहीं होंगी खराब

Tue, 29 Jul 2025 12:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Traditional Sweets For Raksha Bandhan:  यदि आप रक्षाबंधन के लिए घर पर मिठाई तैयार करना चाहती हैं, तो यहां कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप कई दिन पहले भी तैयार करके स्टोर कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
राखी से पहले कुछ दिन पहले तैयार करके रखें ये 5 मिठाइयां, नहीं होंगी खराब - फोटो : Adobe stock
5 Traditional Sweets For Raksha Bandhan: त्योहारों का सीजन आते ही बाजार सज जाते हैं। खासतौर पर बात करें मिठाईयों की तो मिठाईयों की दुकानों में तो रौनक लग जाती है। ऐसे में कई दुकानों में मिलावट वाली मिठाई भी बनने लगती है। ऐसे में आप चाहें तो राखी के त्योहार पर घर पर ही मिठाई तैयार कर सकती हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के विकल्प आपको देने जा रहे हैं, जो आसानी से दस दिन चल जाएंगी। ऐसे में आप इन्हें रक्षाबंधन के त्योहार से पहले भी तैयार कर सकती हैं। घर पर बनी मिठाइयां मिलावट से दूर होंगी, ऐसे में इसे खाने से तबियत खराब होने का खतरा नहीं रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
नारियल की बर्फी - फोटो : instagram
नारियल की बर्फी

इसे बनाने के लिए आपको सूखा नारियल, चीनी, दूध, घी की जरूरत पड़ेगी। यदि आप नारियल की बर्फी बना रही हैं तो सबसे पहले एक पैन में घी लेकर उसे गर्म करें। अब इसमें नारियल को डालकर भूनें। जब नारियल भुन जाए तो इसमें दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। स्वाद कि लिए इसमें इलायची और मेवा भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे एक थाली में निकाल लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पीस में काट लें। ये आराम से फ्रिज में रखकर दस दिन चल जाती है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
बेसन लड्डू - फोटो : instagram
बेसन लड्डू

बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको बेसन, घी, चीनी और इलायची की जरूरत पड़ेगी। सभी चीजों को लेने के बाद सबसे पहले बेसन को धीमी आंच पर घी में भूनें। इसके बाद जब ये बेसन सही से भुन जाएं तो इसमें पिसी चीनी और इलायची मिक्स करें। अब इस मिश्रण से लड्डू तैयार करें। इसे आप आसानी से दो हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं।  

 

4 of 6
खोया पेड़ा - फोटो : instagram
खोया पेड़ा

घर पर खोया पेड़ा बनाना काफी आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको खोया, चीनी, इलायची पाउडर, केसर की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खोया को कड़ाही में धीमी आंच पर भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें चीनी मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो गैस को बंद करके मिश्रण को ठंडा करें औप फिर इससे पेड़े बनाएं। ये भी फ्रिज में रखकर 5-7 दिन चल जाएंगे।  
 
विज्ञापन

5 of 6
सोन पापड़ी - फोटो : instagram

सोन पापड़ी 

सोन पापड़ी बनाने में मेहनत तो काफी है, लेकिन इसे लंबे समय तक बिना फ्रिज के भी स्टोर किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको बेसन, चीनी, घी, दूध, इलायची की जरूरत पड़ेगी। घर पर सोन पापड़ी बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले बेसन को घी में भूनें। अब चीनी की चाशनी बनाकर बेसन में मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को फैलाकर ठंडा करें और काट लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राई फ्रूट लड्डू - फोटो : Adobe stock
ड्राई फ्रूट लड्डू

कुछ अलग सा तैयार करना चाहती हैं तो ड्राई फ्रूट का लड्डू तैयार करें। इसके लिए आपको सबसे पहले घी, बेसन, पिसी हुई चीनी और मेवों की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के सबसे पहले घी में बेसन को भूनें। अच्छी तरह से बेसन भुन जाने के बाद इसमें पिसी चीनी, और मेवा डालें। अब इससे लड्डू तैयार कर लें। इसे भी आप आसानी से दस दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें