फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के मरीजों से लेकर हर किसी के लिए फायदेमंद है ये पांच सुपरफूड, सर्दियों में जरूर करें इसका सेवन

Fri, 29 Nov 2019 08:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
grai - फोटो : Pixabay
सर्दियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम होने की संभावना भी बढ़ जाती है। क्योंकि इस मौसम में शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कुछ कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में हर किसी को अपने खानपान का ध्यान थोड़ा ज्यादा रखना चाहिए। जिससे कि खुद को किसी भी तरह से बीमार होने से बचा सकें। तो चलिए जानें कि वो कौन से सुपरफूड है जिनको खाने से सर्दी जुकाम के साथ ही हर बीमारी से बचा जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
बाजरा
बाजरा एक तरह का अनाज है, जिसकी पैदावार सर्दियों के मौसम में ही होती है। मिनरल्स और फाइबर से भरपूर बाजरा को खाने से खून को पतला करके आसानी से प्रवाहित करने में मदद करता है। इसलिए बाजरा का सेवन उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर होने के कारण दिल के रोगी भी इसे खा सकते हैं क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
corn flour - फोटो : pixabay
मकई
जिस भुट्टे को हम सभी खाते हैं उसी के दाने को मकई कहते हैं। मकई सर्दियों के मौसम में खाया जाने वाला सबसे ज्यादा मशहूर अनाज है क्योंकि ज्यादातर पंजाबी घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग बनता है। जाड़े के मौसम में मक्के की रोटी खाना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी के साथ ही ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम होता है। मक्के के रोटी का सेवन करने से थायरॉयड ग्रंथि को सही रखते हैं। 

 

4 of 6
गुड़ और घी
सर्दियों में जुकाम होने पर गुड़ और घी का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। जाड़ों के दिनों में खाने के  बाद मीठे के तौर पर भी आप थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच घी को मिलाकर खा सकते हैं। ये शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। घी का सेवन कब्ज से भी बचत करता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
आंवला
सर्दियों के मौसम में आंवला का सेवन करना फायदेमंद होता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला को चटनी, अचार या मुरब्बे के रूप में खाया जा सकता है। जिसकी मदद से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिल 
सर्दियों में खुद को गर्म रखना है तो तिल का सेवन फायदेमंद है। ये शरीर को गर्म रखने के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती देता है। इसमें मौजूद तेल सर्दियों में शरीर के जोड़ों में होने वाली अकड़न को कम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें