Bread Upma recipe
- फोटो : Ai
चाय के साथ करें गर्मागर्म सर्व
तैयार ब्रेड उपमा को प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया व थोड़ा नींबू का रस डालकर गर्मागर्म सर्व करें। सुबह के नाश्ते में यह हल्का और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है, वहीं शाम की चाय के साथ भी इसका स्वाद बेहद अच्छा लगता है। बच्चों के लिए इसे कम मसालेदार बनाएं और चाहें तो इसमें उनकी पसंद की सब्जियां भी मिला सकते हैं।
ब्रेड उपमा बनाने के आसान टिप्स
ब्रेड उपमा को ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें मटर, शिमला मिर्च, गाजर या कॉर्न भी डाला जा सकता है। ब्रेड को पहले हल्का सेंकने से यह ज्यादा कुरकुरी बनती है। ब्रेड डालने के बाद इसमें ज्यादा देर तक न पकाएं, क्योंकि इससे वह बहुत ज्यादा नरम हो सकती है। कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी उन दिनों के लिए बिल्कुल सही है, जब समय कम हो लेकिन कुछ स्वादिष्ट खाने का मन हो।