Chutney Kaise Banayen: भारतीय खाने की पहचान सिर्फ सब्जियों, दालों और रोटियों से नहीं होती, बल्कि स्वादिष्ट चटनियां भी हर भोजन का अहम हिस्सा हैं। एक अच्छी चटनी साधारण खाने को भी बेहद खास बना देती है। चाहे गर्मागर्म पराठे हों, कुरकुरे पकौड़े, साउथ इंडियन डोसा-इडली, चाट, समोसे या शाम के स्नैक्स, हर डिश के साथ अलग-ोअलग तरह की चटनी स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है।
हरी धनिया-पुदीना चटनी की ताजगी, इमली-गुड़ की मिठास, नारियल चटनी का साउथ इंडियन फ्लेवर या लहसुन की तीखी चटनी का जायका हर किसी को पसंद आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन चटनियों को घर में बहुत कम समय और सामान्य रसोई सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है। इनमें मौजूद ताजी जड़ी-बूटियां, मसाले और प्राकृतिक सामग्री स्वाद के साथ पोषण भी देती हैं।
अगर आप रोज़ के खाने में कुछ नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं या मेहमानों के लिए स्नैक्स को और खास बनाना चाहते हैं, तो ये 10 आसान और स्वादिष्ट चटनियां आपके किचन की पसंदीदा रेसिपी बन सकती हैं। आइए जानते हैं उनकी सामग्री, बनाने की विधि और किन-किन व्यंजनों के साथ इन्हें सबसे बेहतर तरीके से परोसा जा सकता है।