फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार के छिलके, पत्ते और बीज सभी हैं गुणों की खान, जानिए इससे होने वाले बेहिसाब फायदे

Sun, 17 May 2020 01:46 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
'एक अनार सौ बीमारी' वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी। इसका मतलब है कि अनार के सेवन से 100 तरह की बीमारियां दूर होती हैं। अनार के लाल-लाल दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अपने औषधीय गुणों के लिए अनार मशहूर है। अनार के छिलके, पत्ते और बीज सभी चीजों में कोई न कोई खास गुण हैं। यह विटामिन्स, फॉलिक एसिड और एंटी आक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। आइए जानते हैं अनार से होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैंसर की बीमारी में अनार
अनार में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्तन कैंसर को रोकने में प्रभावी होते हैं। अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व एंड्रोजन हार्मोन को एस्ट्रोजन हार्मोन में बदल देते हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कई हद तक टल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
हाइपरटेंशन - फोटो : फाइल फोटो
हाइपरटेंशन की समस्या होने पर
अनार का जूस हाई बीपी को नियंत्रित करने में सक्षम है। अनार के जूस में विटामिन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आप अनार का जूस पीएं क्योंकि ये एंजियोटेंसिन परिवर्तित एंजाइम से लड़ने और उसे खत्म करने में मददगार होता है। यह एक ऐसा एंजाइम है जो रक्त वाहिकाओं को कठोर करता है, जिससे ब्लड प्रेशर में वृद्धि होती है।

4 of 6
अनार का जूस - फोटो : फाइल फोटो
पेट की चर्बी कम करेगा अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
अनार - फोटो : Pixabay
दस्त की समस्या में अनार
दस्त की समस्या को दूर करने में अनार बहुत ही मददगार है। अगर किसी को दस्त हो रही है तो उसे अनार खाना चाहिए लेकिन दिन भर में दो से ज्यादा अनार न खाएं। अनार के पत्तों के पानी को उबाल कर उसे पीने से दस्त में जल्दी ही आराम मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
त्वचा के लिए फायदेमंद हैं अनार के छिलके
अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबिल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संक्रमण में बहुत असरदायक है। इसके साथ ही छिलकों में पाए जाने वाला टीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के लिए एस्ट्रिजेंट जैसा काम करता है। ये त्वचा के रोमछिद्र और त्वचा को टाइट करके बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें