फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस, कब्ज समेत पेट की कई समस्याओं को दूर करेंगे ये 4 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Tue, 19 May 2020 04:53 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और बदहजमी से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसी समस्याएं होने पर संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। कुछ खास फूड्स एसिडिटी और गैस की समस्या से आपको छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूडस गैस की समस्या को दूर तो करते ही हैं और शरीर के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इन सुपरफूडस के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
केला - फोटो : फाइल फोटो
केला का सेवन
अपच और गैस की समस्या से निजात पाने के लिए केला एक रामबाण की तरह इस्तेमाल में लाया जाता है। केले में पाए जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम गैस की समस्या को दूर करते हैं। वहीं केले में मौजूद ट्राइप्टोफान एमिनो एसिड तनाव को कम करता है। केला के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 5
खीरा - फोटो : सोशल मीडिया
खीरे का सेवन
एसिडिटी और पेट से संबंधित बीमारियों में खीरा भी रामबाण की तरह कामम करता है। खीरा जहां एक ओर आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है वहीं खाने को पचाने में भी मदद करता है। खीरे के सेवन से एसिड बनना कम होता है।

4 of 5
तरबूज - फोटो : सोशल मीडिया
तरबूज का सेवन
तरबूज में लाइकोपिन नाामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। बता दें कि तरबूज के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। तरबूज का लेप बनाकर लगाने से सिरदर्द भी दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल पानी - फोटो : सोशल मीडिया
नारियल पानी
एसिडिटी की समस्या को दूर करने में नारियल पानी बहुत कारगर है। नारियल पानी पीने के तुरंत बाद ही इस समस्या में राहत मिलने लगती है। वहीं नारियल पानी में फाइबर की अधिक मात्रा होने से पाचन-क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

नोट: यह खबर केवल जानकारी मात्र है। अगर आपको सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें