हमारे शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए कई तरह के तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन ई। विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए मजबूत करता है। इसके साथ ही विटामिन ई हमारे कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं नमी से भरपूर विटामिन ई त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। शरीर में इसकी कमी हो जाने पर कमजोरी, एनीमिया समेत कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। तो आइए विटामिन ई के कमी होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण और इसके कमी को पूरा करने वाले फूड्स के बारे में जानते हैं।