फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masala Shikanji: भीषण गर्मी से हैं परेशान तो आसान विधि से तैयार करें मसाला शिकंजी, लिख लें इसे बनाने का तरीका

Fri, 18 Apr 2025 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप घर पर ही मसाला शिकंजी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो हम यहां आपको उसकी आसान विधि बताएंगे। ताकि अपने मेहमानों को मजेदार शिकंजी बना सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी को दूर और बॉडी को कूल रखती है मसाला शिकंजी - फोटो : Adobe stock
Masala Shikanji: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी के मौसम में ठंडी चीजों का सेवन पसंद नहीं होगा। इस मौसम में बाजार से लेकर घरों तक में ऐसे पेय पदार्थ रखे रहते हैं, जिनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। बाजार में मिलने वाले पेय पदार्थों की वजह से कई बार तबियत खराब होने का डर रहता है। इसी वजह से लोग इसके सेवन से थोड़ा बचते हैं। लेकिन अब आपको बचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम घर पर ही आपको मसाला शिकंजी बनाने की विधि बताएंगे।

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और थकान दूर करने के लिए शिकंजी एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है। यदि आप घर पर मसाला शिकंजी बनाएंगे तो इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिला होगा। ऐसे में आप बिना झिझके इसे पी सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं, कि घर पर मसाला शिकंजी कैसे बनाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
दो गिलास मसाला शिकंजी बनाने का सामान - फोटो : Freeepik.com
दो गिलास मसाला शिकंजी बनाने का सामान
  •  नींबू – 2  
  •  पुदीना  
  •  भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच  
  •  काला नमक – ½ छोटा चम्मच  
  • सादा नमक – स्वादानुसार  
  •  काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी  
  • चीनी – 1 से 1½ चम्मच
विज्ञापन

3 of 6
मसाला शिकंजी - फोटो : Freeepik.com
विधि

मसाला शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। रस निकालने के बाद इसमें से नींबू के बीजों को निकाल दें। इसके बाद मिक्सर में डालकर पुदीने को पीस लें।

4 of 6
मसाला शिकंजी - फोटो : freepik.com
जब पुदीना पिस जाए तो एक जग में पानी लेकर उसमें नींबू का रस डालें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ पुदीना और चीनी डालकर मिक्स करें। इसे तब तक चलाएं, जब तक चीनी घुल न जाए।
विज्ञापन

5 of 6
मसाला शिकंजी - फोटो : Adobe stock
जब ये पूरी तरह से घुल जाए तो इसे दूसरे बर्तन में छान लें, ताकि पुदीने के बचे हुए तत्व इसमें से निकल जाएं। अब बारी आती है इसमें अन्य सामान डालने की तो अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसाला शिकंजी - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करते समय बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से थोड़े पुदीने के पत्ते सजाएं। बस अब आप इसे परोस सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें