Health Effects Of Working Night Shifts: कई सारी कंपनियां हैं, जो 24 घंटे सेवा देतीं हैं। ऐसे में इन कंपनियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की शिफ्ट लगाई जाती है। यह शिफ्ट तड़के सुबह से लेकर पूरी- पूरी रात की भी हो सकती है। इन दिनो नाइट शिफ्ट का कल्चर बहुत अधिक बढ़ गया है। कर्मचारी अपने कार्य को लेकर इस कदर गंभीर हैं कि डे शिफ्ट हो या नाइट शिफ्ट हो, पूरी लगन से किसी भी वक्त काम करने को तैयार रहते हैं। कार्य के प्रति ईमानदारी अच्छी बात है लेकिन दफ्तर में कई घंटे बिना नींद के कार्य करना या खासकर रात की ड्यूटी करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नाइट शिफ्ट करने वालों पर शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभाव पड़ता है। दुनिया भर में सामान्यतः: डॉक्टर, नर्स, पायलट, मीडिया कर्मी, पुलिसकर्मी और सिक्योरिटी गार्ड समेत कई क्षेत्रों में नाइट शिफ्ट में काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी प्रोफेशन से जुड़े हैं, जहां आपको नाइट शिफ्ट करनी पड़ती है, तो आपकी सेहत पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए।