फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर घर के आंगन को रंगोली से सजाएं, मिनटों में तैयार कर सकते हैं ये आसान डिजाइन

Wed, 07 Aug 2024 07:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां हरियाली तीज की कुछ आसान रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे काॅपी करके आप भी घर में रंगोली सजा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
Hariyali teej 2024 Easy Rangoli design Ideas: साल में तीन बार तीज का पर्व मनाया जाता है। पहला हरियाली तीज, जो कि सावन के महीने में पड़ती है। इसके बाद कजरी तीज और हरतालिका तीज। इस बार बार हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जा रही है। सावन महीना मानसून का महीना होता है। इस मौसम में बरसात के कारण पेड़ पौधों की हरियाली बढ़ जाती है। इस हरियाली को देख मन हर्षित हो उठता है और इसीलिए लोग हरियाली तीज का पर्व मनाते हैं। 

महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके हरियाली तीज के लोकगीत गाती हैं। सावन में झूला डालकर उसे झूलती हैं। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।  हरियाली तीज का पर्व आप भी मनाना चाहते हैं तो सुंदर कपड़ों और लजीज पकवानों के साथ तैयार हो जाएं।इसके साथ ही पारंपरिक तौर पर घर को रंगोली से सजा सकते हैं।  

हिंदू धर्म में किसी पर्व के मौके पर रंगोली बनाना परंपरा होती है। हरियाली तीज पर भी रंग-बिरंगे रंगों से आसान रंगोली डिजाइन से घर के द्वार, आंगन या मंदिर को सजा सकते हैं। यहां हरियाली तीज की कुछ आसान रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे काॅपी करके आप भी घर में रंगोली सजा सकते हैं।
  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
गोलाकार रंगोली

घर के आंगन में या मंदिर के सामने इस तरह की गोलाकाल रंगोली डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। किसी बड़ी चीज से जमीन में गोले का आकार दें जिसके अंदर कई रंग भरें। ये उभरी हुई रंगोली डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है।
विज्ञापन

3 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
स्वागतम रंगोली

घर के द्वार पर इस तरह की रंगोली डिजाइन बहुत शोभा देती है। इस रंगोली डिजाइन को दीवार से सटाकर बना सकते हैं। जिसमें अर्ध गोलाकार बनाकर रंग भर देते हैं। उसके ऊपर दूसरे रंग से स्वागतम् लिख सकते हैं या कोई कलाकृति भी बना सकते हैं।

4 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
रंग-बिरंगी रंगोली

इस तरह की रंगोली डिजाइन के लिए सफेद रंग से बड़े आकार का फूल बनाकर उसके अंदर कई रंगो की भरा जाता है। इससे रंगोली हाइलाइट होती है और खूबसूरत लगती है। फूल का आकार देने के लिए चाॅक का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
 फूलों की रंगोली

फूलों की रंगोली बनाना आसान होता है और यह काफी खूबसूरत लगती है। इसके लिए गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां या गेंदे के फूलों को गोल या चौकोर आकार में फैलाना होता है। अलग अलग रंगों के फूलों से रंगोली की आकर्षक डिजाइन आसानी से दी जा सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें