फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर पत्नी रख रही है व्रत तो उसे खुश करने के लिए दें ये गिफ्ट

Sat, 19 Aug 2023 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी पत्नी हरियाली तीज पर व्रत पर रख रही हैं तो उन्हें खुश करने के लिए आप तोहफा दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hariyali Teej 2023 - फोटो : Istock
Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हर व्रत त्योहार का काफी ज्यादा महत्व होता है। ज्यादातर व्रतों में महिलाएं अपने परिवार और पति की सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्जना करती हैं। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की के लिए महादेव और माता गौरी से प्रार्थना करती हैं। इसके साथ ही जो अविवाहित युवतियां होती हैं वो महादेव जैसे वर के लिए पूजा करती हैं।

इस दिन सुहागिन महिलाएं शाम को पूजा करने से पहले 16 श्रृंगार करती हैं और फिर माता पार्वती की पूजा करती हैं। अगर आपकी पत्नी भी आपकी लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं तो आप उन्हें एक खूबसूरत सा तोहफा देकर खुश कर सकते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आईडिया देने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी पत्नी को दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
mangalsutra
मंगलसूत्र

तीज सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम त्योहार है। ऐसे मे आप उन्हें 16 श्रृंगार में शामिल होने वाले मंगलसूत्र को तोहफे में दे सकते हैं। आजकल आपको हर बजट में मंगलसूत्र के डिजाइन मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
नेकपीस 

अगर आपके बास बजट की कमी नहीं है तो गोल्ड का नेकपीस गिफ्ट में देने के लिए एक बेहतर विकल्प है। गोल्ड का नेकपीस एक तरह का इंवेस्टमेंट ही है। 

4 of 7
anklet new - फोटो : istock
पायल

अगर आपकी पत्नी को पायल पहनने का शौक है तो उन्हें इस तीज के त्योहार पर चांदी की पायल तोहफे में दीजिए। चांदी की पायल पहन कर जब वो अपने घर में घूमेंगी तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
ring - फोटो : iStock
अंगूठी

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिया हुआ गिफ्ट हमेशा आपकी पत्नी के पास रहे तो उन्हें गोल्ड या डायमंड की रिंग आप दे सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
gift - फोटो : istock
गिफ्ट हैंपर

आजकल हर त्योहार के लिए गिफ्ट हैंपर काफी चलन में हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट हैंपर खरीद कर उन्हें दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
गैजेट 

अगर आपकी पत्नी को गैजेट का शौक है तो आप उन्हें स्मार्ट वॉच या फिर ईयरफोन गिफ्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें