आज साल का सबसे रोमांटिक दिन है। 14 फरवरी प्यार करने वालों का दिन होता है। इस दिन का प्रेमी जोड़े बेसब्री से इंतजार करते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को खास महसूस कराने का आखिरी मौका है। आज के दिन लोग अपने क्रश, दोस्त या पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। आशिक इस दिन को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां भी करते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे इजहार-ए-मोहब्बत करना चाहते हैं तो वैलेंटाइन डे से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता है। प्यार के इजहार के लिए आप रोमांटिक संदेशों का सहारा ले सकते हैं। प्यार में मिठास बढ़ाने वाले ये संदेश अपने महबूब को सुना कर उनका दिल जीतना चाहते हैं तो यहां आपको आकर्षक वाॅलपेपर और वैलेंटाइन डे के लिए दिल छू लेने वाली कविताएं दी जा रही हैं, इसे आप अपने पार्टनर को व्हाट्सएप, फेसबुक पर भेजकर इजहार ए इश्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
चुरा लिया है तुमने जो दिल को
नजर नहीं चुराना सनम।
बदल के मेरी तुम जिंदगानी
कहीं बदल न जाना सनम।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
विज्ञापन
3 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
बाहों के दरमियां, दो प्यार मिल रहे हैं
जाने क्या बोले मन, डोले सुनके बदन
धड़कन बनी जुबां
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
4 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
पहला नशा, पहला खुमार
नया प्यार है नया इंजृतजार।
कर लूं मैं क्या अपना हाल,
ऐ दिल-ए-बेरार मेरे दिल-ए-बेरार,
तू ही बता...
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
विज्ञापन
5 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
कोई रिश्ता नहीं रहा फिर भी,
एक तस्लीम लाजमी सी है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
विज्ञापन
6 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
वक्त रहता नहीं कहीं थम कर,
इस की आदत भी आदमी सी है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
विज्ञापन
7 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
लग के साहिल से जो बहता है उसे बहने दो,
ऐसी दरिया का कभी रुख़ नहीं मोड़ा करते।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
8 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
शाम से आँख में नमी सी है,
आज फिर आपकी कमी सी है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
9 of 10
वैलेंटाइन डे 2022
- फोटो : amar ujala
चांद ने कुछ कहा, रात ने कुछ सुना,
तू भी सुन बेखबर, प्यार कर, प्यार कर।
आई है चांदनी, मुझसे कहने यही,
मेरी गली, मेरे घर, प्यार कर, प्यार कर।