फरवरी माह के पहले हफ्ते के आखिरी दिन से प्यार की परीक्षा शुरू हो जाती है। सात दिनों तक होने वाली इस परीक्षा में हर दिन अलग अलग विषयों पर आशिक अपने प्यार को जाहिर करते हैं। इश्क की इस परीक्षा का परिणाम फरवरी को वैलेंटाइन डे को आता है। 7 फरवरी से 13 फरवरी तक हर दिन को कपल अलग अलग तरीके से मनाते हैं। ये सातों दिन अपने आप में कपल के लिए खास होते हैं। पहले दिन रोज डे, फिर प्रपोज डे, चॉकलेट डे और चौथे दिन टेडी डे होता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि प्रेमी जोड़े के इन खास दिनों में टेडी डे क्यों मनाया जाता है। प्यार और स्टफ्ड टॉय का क्या नाता है? अगर आप के मन में भी यही सवाल है तो इस बार टेडी डे मनाने से पहले जान लीजिए कब और क्यों मनाया जाता है टेडी डे? क्या है टेडी बियर का इतिहास?