हवाओं में प्यार, हर दिन अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने की तमन्ना, उपहारों से उसे सरप्राइज करना, अकेले वक्त गुजारना और फिर इजहार-ए-मोहब्बत, यह सब कुछ करने का सही मौका आ गया है। प्यार को महसूस करने, उसे बयां करने के लिए वैलेंटाइन डे से अच्छा मौका नहीं हो सकता है। साल की सबसे रोमांटिक हफ्ता फरवरी में आता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन प्यार को सेलिब्रेट करने का होता है। प्रेमी जोड़े इस सात दिनों तक कुछ खास तरीके से पार्टनर की अहमियत और प्यार का अहसास कराते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले प्यार के उत्सव की शुरुआत हो जाती है। पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे होता है। रोज डे यानी वो दिन जब कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर इजहार ए मोहब्बत करते हैं। गुलाब की खूबसूरती, उसकी सुगंध बहुत अच्छी होती है। प्रेमी जोड़ा अपने रिश्ते में भी उसी सुंदरता और इश्क की महक को भर देना चाहते हैं, इसलिए शुरुआत गुलाब देकर करते हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने पार्टनर को गुलाब देना चाहते हैं और प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए उन्हें रोज डे के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।