फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ramadan 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को दें रमजान की मुबारकबाद

Fri, 24 Apr 2020 11:09 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
इस्लाम का पवित्र महीना रमजान की शुरुआत 23 अप्रैल से हो गया है। इस माह में 30वें दिन चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत ही पाक यानी पवित्र है। इस महीने के शुरुआत से लेकर ईद के त्योहार तक लोगों में अलग उत्साह देखने को मिलता है। रमजान के खास मौके पर लोग उपवास और इबादत के साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए रमजान की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में हम भी आपके लिए रमजान विशेष वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप मुबारकबाद दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी
बस यही दुआ है खुदा से हमारी
आप सभी को रमजान मुबारक!

विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना
जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना

4 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
आप सभी को रमजान मुबारक!
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
होठों पे न कभी कोई शिकवा चाहिए,
बस निगाह-ए-करम और दुआ चाहिए,
चांद तारों की तमन्ना नहीं मुझको,
आप रहें सलामत खुदा से यही खैरात चाहिए!
आप सभी को रमजान मुबारक!
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
बे-जुबान को जब वो जुबान देता है
परहें को फिर वो कुरान देता है
बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहों को
तोहफे में गुनहगारों को रमजान देता है
रमजान मुबारक!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी रमदान 2020 - फोटो : अमर उजाला
मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी
खुशियों से भरी रहे आपको यह जिंदगी
गम का साया कभी आप पर न आए
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं
रमजान मुबारक!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें