फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Propose Day 2023: आज करें पार्टनर से प्यार का इजहार, भेजें प्रपोज डे के खूबसूरत शुभकामना संदेश

Wed, 08 Feb 2023 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
Happy Propose Day Wishes 2023: प्यार का हफ्ता जारी है। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी आज 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। प्रपोज डे के दिन प्यार करने वाले अपने दिल की बात का इजहार करते हैं। आप किसी को पसंद करते हैं या उन्हें प्यार करते हैं तो प्रपोज डे के मौके पर इजहार ए मुहब्बत किया जाता है। मुहब्बत का इजहार करना आसान है, लेकिन सामने वाला आपके एहसास को समझ सके, इसके लिए इजहार-ए-मुहब्बत पार्टनर के दिल को छू लेने वाला होना चाहिए। प्रपोज करने के कई तरीके होते हैं। किसी से दिल की बात को आसानी से आप शब्दों या इशारों के जरिए बयां कर सकते हैं। अगर आप भी किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो प्रपोज डे बेहतर मौका है। इजहार ए मुहब्बत के लिए प्यार का पैगाम भेज सकते हैं। फेसबुक या व्हाट्सएप के जरिए प्रपोज डे के आकर्षक वॉलपेपर को भेजकर इश्क का इजहार करें।
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
आंखों में प्यार तुम पढ़ नहीं पा रहे
होंठों से हम कुछ कह नहीं पा रहे।
हाल-ए-दिल लिख भेजा है इस संदेश में
तुम बिन अब हम रह नहीं पा रहे।

I Love You
 
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
तुम्हें चाहना अब हमारी कमजोरी है
दिल की बात जुबां पर लाना मजबूरी है।
तुमने न समझा हमारी खामोशी को
इसलिए प्यार का इजहार करना जरूरी है।

I Love You 

4 of 7
हैप्पी प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
यूं तो महबूबा के लिए चांद तारे तोड़ लाऊं,
इश्क में मैं तेरे सारा जहां छोड़ आऊं।
तू भी कर दे अगर इजहार-ए-मोहब्बत,
सारा जीवन तुझे अपनी पलकों पर बैठाऊं।

I Love You 
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,
ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।

I Love You 
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
तुमसे मिलने को दिल करता है
कुछ कहने का दिल करता है।
प्रपोज डे पर कह डालते हैं दिल की बात
हर पल तेरे संग बिताने को दिल करता है।

I Love You 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
आओ तुम्हें सुनाए दिल का हाल
प्यार है तुमसे कितना, ये बताएं आज।
यह इजहार-ए-दिल का मौका है
तू कबूल करे इश्क, यही मेरा तोहफा है।

I Love You 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें