फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Propose Day Wishes 2022: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से पार्टनर से करें प्यार का इजहार, भेजें प्रपोज डे की शुभकामनाएं

Tue, 08 Feb 2022 12:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रपोज डे 2022 - फोटो : amar ujala
वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरा दिन इजहार-ए-मोहब्बत का है। 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। आज के दिन प्यार करने वाले दिल की बात जाहिर करते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं या किसी से प्यार करते हैं तो इस दिन उसे दिल का हाल बता सकते हैं। ये दिन इजहार करने के लिए परफेक्ट है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से दिल की बात करते हैं। जो कपल पहले से रिलेशनशिप में हैं उनके लिए प्यार का इजहार करना कठिन नहीं होता। उन्हें बस इजहार ए इश्क को कुछ खास तरीके से करना होता है, ताकि उनका साथी इम्प्रेस हो जाए लेकिन जो लोग पहली बार प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, उनके लिए दिल की बात कह पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने दोस्त से पहली बार प्यार का इजहार करने जा रहे हैं लेकिन कुछ बोल न पा रहे हों तो यहां इजहार ए इश्क के लिए खूबसूरत संदेश हैं, जिन्हें आकर्षक वॉलपेपर के जरिए आप अपने पार्टनर को व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए करें पार्टनर से दिल की बात। 
विज्ञापन

2 of 7
Propose day 2022 - फोटो : amar ujala
आओ तुम्हें सुनाए दिल का हाल
प्यार है तुमसे कितना, ये बताएं आज।
यह इजहार-ए-दिल का मौका है
तू कबूल करे इश्क, यही मेरा तोहफा है।

हैप्पी प्रपोज डे 
विज्ञापन

3 of 7
Propose day 2022 - फोटो : amar ujala
यूं तो महबूबा के लिए चांद तारे तोड़ लाऊं,
इश्क में मैं तेरे सारा जहां छोड़ आऊं।
तू भी कर दे अगर इजहार-ए-मोहब्बत,
सारा जीवन तुझे अपनी पलकों पर बैठाऊं।

हैप्पी प्रपोज डे

4 of 7
Propose day 2022 - फोटो : amar ujala
आंखों में प्यार तुम पढ़ नहीं पा रहे
होंठों से हम कुछ कह नहीं पा रहे।
हाल-ए-दिल लिख भेजा है इस संदेश में
तुम बिन अब हम रह नहीं पा रहे।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन

5 of 7
Propose day 2022 - फोटो : amar ujala
दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,
ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन

6 of 7
Propose day 2022 - फोटो : amar ujala
तुम्हें चाहना अब हमारी कमजोरी है
दिल की बात जुबां पर लाना मजबूरी है।
तुमने न समझा हमारी खामोशी को
इसलिए प्यार का इजहार करना जरूरी है।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Propose day 2022 - फोटो : amar ujala
तुमसे मिलने को दिल करता है
कुछ कहने का दिल करता है।
प्रपोज डे पर कह डालते हैं दिल की बात
हर पल तेरे संग बिताने को दिल करता है।

हैप्पी प्रपोज डे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें