Happy Pongal 2023 Wishes: मकर संक्रांति का पर्व देशभर में मनाया जाता है। हालांकि इसे मनाने की अलग अलग परंपरा होती है। वहीं राज्यों में मकर संक्रांति के अपने अलग नाम होते हैं। गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण कहते हैं तो वहीं दक्षिण भारत में, विशेषकर तमिलनाडु में मकर संक्रांति का त्योहार पोंगल के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष पोंगल 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। पोंगल चार दिन का पर्व होता है। जिसमें इंद्र, सूर्य, नंदी और कन्याओं की पूजा होती है। पोंगल का पर्व फसल की अच्छी उपज होने की खुशी में मनाया जाता है और इस मौके पर लोग सूर्य देव की उपासना करते हैं। मान्यता है कि लोग इस दिन पुराना और खराब सामान घर से निकालते हैं और नया सामान लाते हैं। पोंगल पर नए कपड़े पहनकर लोग एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। यहां पोंगल के पर्व के खास शुभकामना संदेश और आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जो आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।