फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Lohri 2023 Wishes: आज है लोहड़ी का पर्व, प्रियजनों को भेजें लोहड़ी के ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

Fri, 13 Jan 2023 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लोहड़ी 2023 - फोटो : amar ujala
Happy Lohri  Wishes Lohri Ki Shubkamnayeनव वर्ष की पहला प्रमुख त्योहार लोहड़ी होता है। इस वर्ष लोहड़ी 13 और 14 जनवरी 2023 को दो दिन मनाई जा रही है। वैते तो लोहड़ी का पर्व प्रति वर्ष 13 जनवरी को मनाया जाता है। हालांकि हिंदू पंचांग के मुताबिक, मकर संक्रांति 15 जनवरी को है और लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले होती है। इसलिए इस साल लोग दो दिन लोहड़ी मना रहे हैं। इस पर्व को लगभग देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, हालांकि पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर आदि के कुछ इलाकों में इसे विशेष तौर पर मनाते हैं। लोहड़ी मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले मनाते हैं। लोहड़ी के पर्व पर नई फसल का काटी जाती है। शाम में लकड़ी और उपलों के जरिए घर के बाहर किसी खुली जगह पर आग जलाई जाती है और कटी हुई फसल को भोग के तौर पर सबसे पहले अर्पित किया जाता है। इस पर्व पर स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। लोग सज-संवरकर लोहड़ी की अग्नि की पूजा करते हैं और गिद्दा करते हैं। लोहड़ी के मौके पर अपने दोस्तों, प्रियजनोंं को आप शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां आपको लोहड़ी 2023 के खूबसूरत वॉलपेपर और शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। यहां से डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को लोहड़ी की शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
लोहड़ी 2023 - फोटो : amar ujala
लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम,
खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम।

हैप्पी लोहड़ी
विज्ञापन

3 of 6
लोहड़ी 2023 - फोटो : amar ujala
भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
अब सब इकट्ठे हो जाओ
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।

हैप्पी लोहड़ी

4 of 6
लोहड़ी 2023 - फोटो : amar ujala
पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां।
विज्ञापन

5 of 6
लोहड़ी 2023 - फोटो : amar ujala
त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।  
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।  

लोहड़ी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोहड़ी 2023 - फोटो : amar ujala
गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।

हैप्पी लोहड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें