फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Jayanti 2023 Wishes: स्वामी विवेकानंद जयंती पर इन शुभकामना संदेशों से बढ़ाएं युवाओं का मनोबल

Thu, 12 Jan 2023 11:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वामी विवेकानंद के संदेश - फोटो : amar ujala
Swami Vivekananda Jayanti 2023 Wishes: आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की आज जयंती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा है। इसलिए स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर भारत में मनाया जाता है। विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ था। माता के धार्मिक विचारों से वह काफी प्रभावित थे। इसलिए 25 वर्ष की आयु में सांसारिक मोह माया को छोड़कर उन्होंने संन्यास ले लिया और विवेकानंद बन गए। उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। गुरु के नाम पर उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। अमेरिका में धर्म संसद का आयोजन हुआ तो हिंदी में भाषण की शुरुआत कर हर भारतीय के गौरव को बढ़ाया। उनके ओजस्वी भाषण को सुनकर लगभग दो मिनट तक आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो तालियों से गूंजता रहा। स्वामी विवेकानंद के विचारों को सफलता के मूलमंत्र के तौर पर अपने जीवन में उतारना चाहिए। इसलिए युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद के करीबियों, दोस्तों और छात्रों को अनमोल विचारों के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
विज्ञापन

3 of 6
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।

4 of 6
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें