फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2021: कोरोनाकाल में बच्चों के होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा बदलाव, सुरक्षित रहेंगे बच्चे

Mon, 22 Mar 2021 05:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली - फोटो : Social Media

त्योहारों पर वैसे तो घर के सभी सदस्य बहुत उत्साहित रहते हैं लेकिन बच्चों का उत्साह अलग ही स्तर पर होता है। वे परिवार में किसी की बात नहीं सुनते हैं और उन्हें किसी चीज के लिए मना कर दो तो गुस्सा भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में होली का त्योहार नजदीक है और साथ ही कोरोना एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में जहां पिछले साल भी बच्चे ठीक से होली नहीं खेल पाएं, वहां उन्हें तो समझाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता भी तो है इसलिए अगली स्लाइड्स से जानिए कुछ ऐसी टिप्स जिनको आजमाकर बच्चों को खुश रखने के साथ ही सुरक्षित भी रखा जा सकता है। 

विज्ञापन

2 of 5
घर भी गंदा नहीं होता है - फोटो : अमर उजाला

फूलों की होली
बच्चों को इस वर्ष रंगों की होली खेलने की बजाय घर पर ही फूलों की होली खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। फूलों की होली वे आराम से घर पर खेल सकेंगे। इससे बहुत ज्यादा घर भी गंदा नहीं होता है और जब वे घर के भीतर होली खेल सकेंगे तो वे खुद से ही बाहर जाने की जिद नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें समझाएं कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वे इस बार होली घर के बच्चों के साथ ही खेलें। 

विज्ञापन

3 of 5
कलरबुक्स में रंग भरकर इस त्योहार को मनाएंगे - फोटो : social media

रंग भरने वाली होली
उन्हें बताएं कि आप लोगों ने तय किया है कि इस बार आप होली को बिल्कुल अलग तरीके से मनाने जा रहे हैं। होली रंगों का त्योहार है और हर बार एकदूसरो को रंग तो हम लगाते ही हैं लेकिन इस बार हम कलरबुक्स में रंग भरकर इस त्योहार को मनाएंगे और जो सबसे अच्छी कलरिंग करेगा उसे इसके लिए तोहफा भी मिलेगा तो वे इस नए ढंग से होली मनाने के लिए तैयार हो जाएंगे। 

4 of 5
उनके दोस्तों से बात करवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

वर्चुअल होली
कोरोना के कारण बच्चों को वर्चुअल होली मनाने के लिए प्रोत्साहित करें। चूंकि बहुत लंबे समय से बच्चे अपने स्कूल नहीं गए हैं तो होली वाले दिन आप उनको वीडियो कॉल के माध्यम से उनके दोस्तों से बात करवाएं, वे इसी में व्यस्त हो जाएंगे और जब वे एक बार अपने दोस्तों को देख लेंगे, उनसे बात कर लेंगे तो वे उनके साथ होली खेलने की या बाहर जाने की जिद कम कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने साथ घर के काम में उलझा लें - फोटो : social media

व्यस्त रखें
कई बार बच्चे वार-त्योहार इसलिए भी नाराज हो जाते हैं क्योंकि उन्हें होली पर घर का कोई काम नहीं करने दिया जाता है। छोटे बच्चों को अक्सर लगता है कि वे बहुत बड़े हैं और उन्हें भी घर का काम करना है। ऐसे में आप इस साल उन्हें अपने साथ घर के काम में उलझा लें और कहें कि इस साल ये उनकी ही जिम्मेदारी है तो वे खुशी- खुशी आपके साथ काम में व्यस्त हो जाएंगे और बाहर जाकर होली खेलने की जिद नहीं करेंगे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें