फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2021: होली खेलने से पहले करें ये जरूरी काम, रंग छुड़ाना हो जाएगा आसान

Tue, 16 Mar 2021 06:14 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली आसान और सुरक्षित हो - फोटो : Social Media

भारत देश में हर त्योहार का माहौल कुछ दिन पहले से ही बनने लगता है। त्योंहारों की पहले से ही तैयारी करनी होती है। होली का त्योहार भी ऐसा ही एक त्योहार है लेकिन इसके लिए की जाने वाली तैयारियां थोड़ी अलग होती हैं क्योंकि मुख्य रूप से आपको खुद को रंगों से होने वाले नुकसानों से खुद को बचाना होता है या होली के बाद रंग छुड़ाने की मशक्कत थोड़ी आसान हो जाए इसके लिए तैयारी करनी होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी होली आसान और सुरक्षित हो तो अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आप होली खेलने से पहले जरूर आजमाकर देखें। 

 

विज्ञापन

2 of 5
हाथों की ऊंगलियों के बीच कोल्ड क्रीम या तेल का प्रयोग अच्छे से करें - फोटो : Social media

कोल्ड क्रीम या तेल लगाएं
होली खेलने से पहले अपने शरीर पर अच्छे से कोल्ड क्रीम या खोपरे का तेल लगा लें। कितना भी कैमिकलयुक्त रंग क्यों न हो, यदि आप पहले से ये काम कर लेंगे तो वो आसानी से निकल जाएगा। आंखों के नीचे, नाक के आस-पास, कानों पर, हाथों की ऊंगलियों के बीच कोल्ड क्रीम या तेल का प्रयोग अच्छे से करें, ये शरीर के वो हिस्से हैं, जहां से रंग छुड़ाना इतना आसान नहीं होता है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
त्वचा को ज्यादा से ज्यादा ढंक लें - फोटो : social media

पूरी बांह के कपड़े पहन लें
होली पर कोशिश करें आप अपनी त्वचा को ज्यादा से ज्यादा ढंक लें। शरीर के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों को यदि आप ढंक लेते हैं तो यह आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा। छोटे कपड़े पहनेंगे तो रंग ज्यादा जगहों पर लगेगा और आपके लिए रंग निकालना उतना ही मुश्किल हो जाएगा या फिर रंग निकालने के लिए आपको घंटों मेहनत करना पड़ सकती है। 

4 of 5
त्वचा का बचाव हो सकता है - फोटो : social media

एलोवेरा जेल लगाएं
यदि आपको त्वचा संबंधी कोई एलर्जी होती है या रंग खेलने से छोटे- छोटे दाने उठने लगते हैं तो अपनी त्वचा पर पहले से एलोवेरा जेल लगा लें। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा का बचाव हो सकता है। कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और लगाने के बाद इसे धोने की बजाय अच्छे से सूखने दें। जब यह सूख जाए तो आराम से रंग खेल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह से ही अपने कानों में रूई लगा लें - फोटो : social media

कान में रूई लगाएं
आप होली वाले दिन किसी का इंतजार करने की बजाय सुबह से ही अपने कानों में रूई लगा लें ताकि अचानक यदि कोई आपको रंग लगाए तो आपके कानों को नुकसान न पहुंंचे। रूई लगने से न तो आपके कानों के भीतर रंग पहुंचेगा और कान के ऊपर- ऊपर से ही आपको रंग छुड़ाना होगी। यदि रंग लगेगा ही तो सिर्फ रूई पर लगेगा, जिसे आप होली खेलने के बाद आराम से निकालकर फेंक सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें