Gandhi Jayanti 2023: भारत के राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम प्रमुख महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही शिक्षा की तरह है। बापू ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। बापू एक सूती धोती तन पर लपेटे, लाठी के बल पर पूरे स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ गए। उनके पीछे पूरा देश कदम ताल करता हुआ स्वतंत्रता की मांग पर निकल पड़ा। भारतीयों को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए विलासिता की जीवन छोड़ गांधी जी आश्रम में रहने लगे।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनका दिया नारा, उपदेश हर किसी के लिए आदर्श और मार्गदर्शक बन गया। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के मौके पर महात्मा गांधी के अनमोल वचनों को पढ़ें। गांधी के प्रेरणादायक विचार हर किसी को आदर्श मार्ग पर चलने की प्रेरित करते हैं।