फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Bahadur Shastri Jayanti: जयंती के मौके पर पढ़ें लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार, जीवन बनेगा सरल

Mon, 02 Oct 2023 12:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Lal Bahadur Shastri Jayanti - फोटो : amar ujala
Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary 2023 Motivational Quotes: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता लाल बहादुर शास्त्री का 2 अक्तूबर को जन्म हुआ था। गांधी जयंती के साथ ही इस दिन शास्त्री जी की भी जयंती मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का आदर्शपूर्ण उदाहरण है। जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद जब देश को एक नए प्रधानमंत्री की जरूरत थी, तो लाल बहादुर शास्त्री का नाम सामने आया। उन्हें देश का प्रधानमंत्री रहते हुए अपना कर्तव्य बखूबी निभाया।

आजादी की जंग के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी, महज 17 साल की उम्र में वह जेल गए थे। आजादी का नारा दिया, जो देशवासियों की जुबां पर एक जुमले की तरह रहता। उनके सिद्धांत, उनका संपूर्ण जीवन ही प्रेरणा बन गई। लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद उनके परिवार के पास न तो अपना घर था और न संपत्ति। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपने पद से लाभ लिया नहीं, बल्कि सरकार और देश को सेवा दी। 

लाल बहादुर शास्त्री के विचार और मूल्य भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके कार्य और योगदान को समर्थन देने का संकल्प आज भी हमारे बीच बना हुआ है। प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उनके दिए अनमोल वचनों को पढ़िए, ताकि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 9
Lal Bahadur Shastri Jayanti - फोटो : amar ujala
जय जवान, जय किसान

यह उनका प्रसिद्ध नारा था, जिसका मतलब था कि भारतीय सेना और किसान दोनों ही राष्ट्र के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस नारे को भारतीय समाज ने बड़े प्रेम और समर्थन के साथ अपनाया था।
विज्ञापन

3 of 9
Lal Bahadur Shastri Jayanti - फोटो : Amar Ujala
अहिंसा और शांति का पालन करे
 
लाल बहादुर शास्त्री गांधीजी के अहिंसा और शांति के मूल्यों के प्रति समर्पित थे। उन्होंने विश्व शांति और सहमति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4 of 9
Lal Bahadur Shastri Jayanti - फोटो : amar ujala
जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों का पूरा समर्थन नहीं करते, तब तक हम विकास का सफर पूरा नहीं कर सकते

लाल बहादुर शास्त्री किसानों के अधिकारों का भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मानते थे और उन्होंने किसानों के समर्थन में कई कदम भी उठाए।
विज्ञापन

5 of 9
Lal Bahadur Shastri Jayanti - फोटो : Amar Ujala
सब कुछ ठीक होगा

इस वाक्य का उन्होंने जीवन के सभी परिस्थितियों में अधिकतम स्थायी और आत्मविश्वास के साथ प्रयोग किया। जब भी जीवन में मुश्किल महसूस हो, इस बात की उम्मीद रखें कि सब ठीक होगा।
विज्ञापन

6 of 9
लाल बहादुर शास्त्री जयंती - फोटो : amar ujala
देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए
गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।


लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

7 of 9
लाल बहादुर शास्त्री जयंती - फोटो : amar ujala
हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है,
लोगों में एकता स्थापित करना।


लाल बहादुर शास्त्री

8 of 9
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala
हम खुद के लिए ही नहीं,
बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।


लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

9 of 9
लाल बहादुर शास्त्री जयंती - फोटो : amar ujala
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो
भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।


लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें