Happy Dev Diwali 2022 : देव दीपावली के मौके पर काशी नगरी जगमगा उठी है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, देव दिवाली के मौके पर स्वयं देवता गण भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में आकर दीपावली मनाते हैं। इस मौके पर दीपदान का विशेष महत्व होता है। देव दीपावली के पावन अवसर पर बनारस के गंगा घाटों का नजारा भाव विभोर कर देने वाला रहता है। सभी भक्त देवताओं के साथ दीपावली के पर्व में शामिल होते हैं और अपने घरों व गंगा घाट पर दीप प्रज्वलित करते हैं। देव दीपावली के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए देव दिवाली के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से देव दीपावली के शुभकामना संदेश डाउनलोड करें।