फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024 Wishes: सुंदर शुभकामनाओं के साथ करें छठ पूजा की शुरुआत, प्रियजनों को भेजें नहाय खाय के संदेश

Tue, 05 Nov 2024 07:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छठ पूजा के आकर्षक वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिनमें सुंदर संदेश लिखे हैं। अपने करीबियों व परिचितों को छठ पूजा के पहले दिन शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Chhath Puja 2024 Wishes: छठ पूजा का महापर्व आ गया है। 5 नवंबर, मंगलवार को नहाय खाए के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। 4 दिन के इस महापर्व में महिलाएं संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। नहाय खाए के बाद अगले दिन खरना और फिर सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं अंतिम दिन सूर्योदय की पूजा करके महिलाएं अपना व्रत और पूजन पूरा करेंगी। 

वैसे तो छठ का पर्व बिहार की शान है लेकिन अब छठ पूजा पूरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाने लगी है। काॅलोनी-मोहल्लों में सभी हिंदू महिलाएं छठ पूजा के लिए तैयार होकर निकलती हैं। इस पूजन का हिस्सा बनती हैं। छठ का भोग बनाती हैं और फिर प्रसाद लेती हैं। 

ऐसे में छठ पूजा के महापर्व की शुभकामनाएं अपने दोस्तों, आस-पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। यहां छठ पूजा के आकर्षक वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिनमें सुंदर संदेश लिखे हैं। अपने करीबियों व परिचितों को छठ पूजा के पहले दिन शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

3 of 6
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाए आप की किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।

छठ पूजा की शुभकामनाएं

4 of 6
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

आपके जीवन में यह छठ पूजा भाग्य और सफलता लाए,
सूर्य देव की कृपा से ये दिन बेहद शुभ हो।

महापर्व छठ की खूब बधाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chhath puja - फोटो : अमर उजाला

सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देवता आएं आपके द्वार,
किरणों से भर जाए आपका घर संसार,
 मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।

छठ पूजा की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें