फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes: नवदुर्गा की तस्वीरें भेजकर प्रियजन को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : amar ujala
Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes: माता दुर्गा की आराधना का खास पर्व नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरु हो रहा है। नवरात्र नौ दिन का पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन घट स्थापना के साथ ही नवदुर्गा का आह्वान किया जाता है। इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। द्वितीय नवरात्रि को मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन माता चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवे दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन माता महागौरी और आखिर  में नवे दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है। नवरात्रि के नौ दिनों के पावन पर्व को मनाने से पहले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजन को शुभकामनाएं देकर शुभ दिनों की शुरुआत करें। इन चैत्र नवरात्रि के मौके पर अपने करीबियों को भेजें देवी मां की दिव्य तस्वीरों के साथ आकर्षक शुभकामना संदेश।
विज्ञापन

2 of 6
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : amar ujala
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार मां अंबे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : amar ujala
मां का पर्व आता है
हजारों खुशियां लाता है।
इस बार मां आपको वो सब दे,
जो आपका दिल चाहता है।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

4 of 6
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : Amar Ujala
नव कल्पना
नव ज्योत्सना
नव शक्ति
नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

5 of 6
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : amar ujala
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी तरफ से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : Amar Ujala
हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई;
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई;
होगी अब मन की हर मुराद पूरी;
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई..

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें