फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत: कभी मुंबई की सड़कों पर गुजारी थी रातें, लेकिन अब रहती हैं इस आलीशान घर में, सालाना करती हैं इतनी कमाई

Tue, 23 Mar 2021 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने अपने दम पर कई बड़े मुकाम हासिल किए। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे लाखों- करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत। आज यानी 23 मार्च 2021 को कंगना अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना किसी भी मुद्दे पर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा कंगना आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और हर कोई उनके जैसे बनने की उनसे प्रेरणा लेता है। तो चलिए आपको कंगना रणौत की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल देखा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने खुद के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बात कंगना की डाइट की करें, तो वे अपने नाश्ते की शुरुआत फाइबर से भरपूर दलिये से करती हैं। वहीं, दोपहर का खाना खाने से पहले कंगना ताजे फल खाना भी पसंद करती हैं। वहीं, दोपहर के खाने में वे होल वीट रोटी, दाल-चावल और उबली हुई सब्जियां खाती हैं। 

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वहीं, शाम के नाश्ते में कंगना ब्राउन ब्रेड और फ्रेश फल खाना पसंद करती हैं। जबकि रात के खाने में वे वेजिटेबल सूप पीना काफी पसंद करती हैं। इसके अलावा कंगना व्यायाम भी करती हैं। वे पुशअप्स, सक्वॉट्स, रनिंग आदि करती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कंगना को मुंबई की सड़कों पर रात तक गुजारनी पड़ी थी। दरअसल, जब कंगना 17 साल की थी, वे तब फिल्मों में आने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चली आई थीं। उस वक्त उनके पास यहां रहने के लिए घर भी नहीं था। ऐसे में उन्होंने कई दिनों तक मुंबई की सड़कों पर ही रात गुजारी थी।
विज्ञापन

6 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Social media
बात कंगना की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई करती हैं। जहां कंगना एक फिल्म के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, तो वहीं उनकी सलाना कमाई करोड़ों में बताई जाती है। अभिनेत्री के अलावा कंगना फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।
विज्ञापन

7 of 10
kangana ranaut - फोटो : instagramkangana ranaut
कंगना के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इनमें मर्सिडीज बेंज जीएलई एसयूवी, मिनी कूपर, ऑडी और बीएमडब्ल्यू 7 जैसी कई लग्जरी कारे हैं। उनकी इन कारों की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

8 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना का मुंबई में आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत लगभग 15.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनका एक अन्य घर मनाली में भी है, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। 

9 of 10
कंगना रणौत - फोटो : ANI
जहां कंगना के मुंबई वाले घर में पांच बेडरूम हैं और जरुरत का हर एक सामान है, तो वहीं उनके मनाली वाले घर में डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम, योगा रूम आदि कई चीजें हैं।
विज्ञापन

10 of 10
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
इसके अलावा कंगना रणौत के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जो मुंबई के पाली हिल के नरगिस दत्त रोड में है। इसका नाम मणिकर्णिका फिल्म्स है, और इस थ्री स्टोरी बिल्डिंग की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर यानी लगभग 96 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें