फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंद सोमन ने पत्नी संग 'एग फाइट' कर ऐसे मनाया बिहू, लॉकडाउन में घर में रहने की अपील की

Tue, 14 Apr 2020 01:33 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Milind Soman - फोटो : Instagram
लॉकडाउन के दौरान आने वाले उत्सव या पर्व-त्यौहारों का सेलिब्रेशन भले ही कम हो रहा है, लेकिन इस दौरान भी कई लोगों में उत्साह की कमी नहीं देखी जा रही है। बहुत सारे लोग उत्सव मनाने को एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं और जनहित में उठाए गए लॉकडाउन जैसे जरूरी कदम के बीच उत्सव मनाते हुए लोगों से घर में रहने को ही प्रेरित कर रहे हैं। घर में रहते हुए पर्व को कैसे सेलिब्रेट किया जाए और परिवार के बीच कैसे क्वालिटी टाइम बिताया जाए, इसको लेकर भी इन दिनों बहुत सारे सेलिब्रेटी टिप्स दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया है, बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने:  
विज्ञापन

2 of 6
Milind Soman - फोटो : Instagram
सैफ-करीना, विराट-अनुष्का, रनवीर-दीपिका की ही तरह मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर भी हैं। 14 अप्रैल यानी आज जब देशभर में विभिन्न जगह बिहू पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच मिलिंद और अंकिता ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की है। आइए, जानते हैं इस तस्वीर में उन्होंने क्या संदेश दिया है:
विज्ञापन

3 of 6
मां और पत्नी संग मिलिंद सोमन (File Photo) - फोटो : Social Media
मिलिंद सोमन और अकिंता ने बिहू सेलिब्रेट करते हुए अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वे दोनों अंडों के साथ फाइट करते हुए नजर आए। फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- हैप्पी बिहू। पत्नी अंकिता अपनी फैमिली को मिस कर रही थीं, इसलिए हमने बिहू सेलिब्रेट करने के लिए एक छोटी सी एग फाइट की। 
 

4 of 6
मिलिंद सोमन और अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन को लेकर उन्होंने आगे लिखा कि इस समय, परिवार और दोस्तों से दूर रह रहे हैं, लेकिन सभी लोग एक दूसरे को याद करते हुए इस समय का आनंद लें। आप जल्द ही फिर से मिलेंगे। सुरक्षित रहें! हैशटैग #ManyWaysToBreakAnEgg के साथ उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की, जिसपर उनके प्रशंसकों ने प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Milind Soman - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में अंकिता और मिलिंद अपने हाथों में एक-एक अंडा पकड़े दिख रहे हैं। इस दौरान अंकिता ट्रेडिशनल लुक में हैं तो वहीं मिलिंद भी गमछा डाले हुए हैं। अंकिता के गले में मंगलसूत्र जैसा हार दिख रहा है और कानों में उसी मैचिंग के इयररिंग्स पहने हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media
मालूम हो कि हाल ही में अंकिता को मिलिंद की मां यानी अपनी सास उषा सोमन के साथ वर्कआउट करते देखा गया था। इस वर्कआउट की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को भी खूब पसंद किया गया था। दरअसल मिलिंद सोमन निजी जीवन की ही तरह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें