Happy Anant Chaturdashi 2023 Wishes: 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन गणपति विसर्जन से होता है। इस बार गणपति विसर्जन 28 सितंबर 2023 को हो रहा है। प्रतिवर्ष गणपति विसर्जन के मौके पर अनंत चतुर्दशी का पर्व भी मनाते हैं। अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु से जुड़ा खास पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है, इसलिए इस पर्व को अनंत चौदस भी कहते हैं।
इस मौके पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं और श्रीहरि की पूजा करते हैं। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने राजपाट हारने के बाद वनवास के दौरान भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के सुझाव पर अनंत चतुर्दशी का व्रत किया था। व्रत के फल स्वरूप पांडवों को सभी बाधाओं से मुक्ति मिल गई थी। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाते हैं तो आज के दिन प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भगवान श्रीहरि के शक्तिशाली मंत्र भेज सकते हैं, जिनके जाप से दिन की पवित्र शुरुआत की जा सके।