Ganpati Visarjan 2023 Wishes: आज यानी 28 सितंबर को 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो रहा है। 19 सितंबर को घर-घर विराजे गजानन का आज विसर्जन किया जाता है। इस दिन को गणपति विसर्जन के रूप में मनाते हैं। इस दौरान गणपति प्रतिमा को स्थानीय नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित किया जाता है। सब नाचते गाते गणेश जी को उनके धाम के लिए विदा करते हैं। विसर्जन के दिन जुलूस निकाले जाते हैं और गणेश जी के भजन गाते हैं। हालांकि गणेश जी के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों में नमी होती है और यह उम्मीद रहती है कि 'अगले बरस फिर से गणेश भगवान उनके घर पधारेंगे। इस गणपति विसर्जन के मौके पर अपने दोस्तों और परिजनों को सुंदर गीतों और दिल छू लेने वाले संदेशों को भेजकर मिलकर गजानन को विदाई दें और ये कामना करें कि गणेश भगवान का आशीर्वाद सभी अपनों पर बना रहे।