90 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में अभिनेता गोविंदा का एक छत्र राज चलता था। गोविंदा को उनके अभिनय और डांस के दम पर लोगों को खूब पसंद किया। कॉमेडी फिल्मों की बात हो या फिर सीरियस रोल, गोविंदा हर जगह फिट बैठते थे। गोविंदा ने एक से एक सुपरहिट फिल्में की जिसे अब भी खूब पसंद किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से गोविंदा भले ही फिल्मों में कम ही नजर आ रहे हैं फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग अब भी वैसी ही बरकरार है। फिल्मों में गोविंदा जो कपड़े पहनते थे वह उस समय ट्रेंड बन जाता था।
गोविंदा ने अपनी कला के दम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उन्हें बॉलिवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में गोविंदा की कुल संपत्ति और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।