फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: महल जैसा घर और करोड़ों की कारें, काफी आलीशान है संजय दत्त की जिंदगी

Thu, 25 Nov 2021 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/duttsanjay
बॉलीवुड जगत में कई ऐसे चेहरे आए, जिन्हें शायद अब दर्शक भुला भी चुके हैं। लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी दमदार अदाकारी के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया। एक अच्छे बेटे का किरदार हो या किसी विलन का रोल, इन सभी किरदारों में पर्दे पर अगर किसी ने नई जान फूंकी है, तो वे हैं बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त। हमेशा ही फिल्मों से लेकर अपनी असल जिंदगी में संजय दत्त को फैंस का खूब प्यार मिला। सोशल मीडिया पर भी उनकी पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिलता है, और उनकी एक झलक पाने को फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। संजय दत्त भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। यही नहीं, इसके अलावा संजय दत्त अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी काफी जाने जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको आपके पसंदीदा अभिनेता संजय दत्त की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/duttsanjay
ऐसे होती है अच्छी कमाई
  • संजय दत्त हर साल काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसमें फिल्में, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट जैसी चीजें शामिल हैं। यहां से वे सालाना करोड़ों रुपये की कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/duttsanjay
इतनी लेते हैं एक फिल्म की फीस
  • फिल्मों में संजय दत्त की अदाकारी को खूब पसंद किया जाता है, और इन फिल्मों में काम करने के लिए संजू बाबा करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक फिल्म के लिए लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये तक लेते हैं।

4 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इन्वेस्ट भी करते हैं पैसे
  • संजय दत्त एक तरफ काफी पैसे कमाते हैं, तो दूसरी तरफ वे अच्छा खासा अमाउंट इन्वेस्ट भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अलग-अलग जगहों पर लगभग 50 करोड़ रुपये तक इनवेस्ट किए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं ये कारें
  • संजय दत्त के पास लगभग 10 लग्जरी व महंगी कारें हैं, और इनकी कीमत करोड़ों में है। उनके कार कलेक्शन में फरारी 599, बेंटले, लैंड क्रूजर, रॉल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी मर्सिडीज, पोर्शे, हार्ले और डुकाटी जैसी लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

6 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/duttsanjay
रहते हैं इस आलीशान घर में
  • बात अगर संजय दत्त के घर की करें, तो उनका मुंबई के पाली हिल इलाके में आलीशान घर है, जो ड्यूप्लेक्स घर है। इस घर का इंटीरियर काफी प्यारा है और इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। संजू बाबा यहां अपनी पत्नी और अपने बच्चों संग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजय दत्त की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/duttsanjay
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
  • संजय दत्त की संपत्ति की अगर बात की जाए, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास लगभग 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें