Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान देश के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख रियल लाइफ में भी राजाओं जैसी शान-ओ-शौकत के साथ रहते हैं। शाहरुख पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अब्राहम के साथ मुंबई के बेहद आलीशान घर 'मन्नत' में रहते हैं।
भले ही शाहरुख काफी अमीर हैं और उनकी कमाई से परिवार एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीता है, लेकिन उनकी पत्नी गौरी खान भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं। गौरी खान कई दिग्गज सेलिब्रिटीज से अधिक कमाई करती हैं। उनके ग्राहकों में अंबानी समेत कई अमीर लोग शामिल हैं। आज गौरी खान का जन्मदिन है। गौरी खान के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके करियर, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।