प्रभा किरण
Gardening Tips: आमतौर पर घर में गुलाब, गुड़हल, चंपा, चमेली जैसे फूल उगाए जाते हैं, लेकिन दिल्ली की एक गृहिणी ने घर की छत पर कमल उगाया है। क्या आपने कभी कमल के फूल को किसी घर में उगते देखा है? आमतौर पर कमल का पौधा पोखर या तालाब में ही उगता है। इसीलिए अधिकतर लोगों को लगता है कि कमल के फूल को घर में उगाया ही नहीं जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। दिल्ली के मुंडका में रहने वाली गृहिणी निशा सेन ने इसे अपने घर की छत पर उगाया है, हालांकि उन्हें इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उनके अनुसार, घर पर कमल के पौधे को मिट्टी के बड़े पॉट या टब में उगाया जा सकता है। हमने उन से जाना कि घर पर कमल के पौधे को उगाने की सही और पूरी प्रक्रिया क्या है।