फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बांटें खुशियां, इन संदेशों से गौरवपूर्ण क्षणों की साझा करें शुभकामनाएं

Wed, 23 Aug 2023 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandrayaan 3 Successful landing
विज्ञापन
1 of 7
Chandrayaan 3 Successful landing - फोटो : Amar Ujala
Chandrayaan 3 Landing Wishes: अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप देशवासियों को बधाई दे सकते हैं और इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी से जुड़े आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे हर किसी को भेजकर भारत व इसरो के गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया जा सकता है और खुशियां बांटी जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Chandrayaan 3 Successful landing - फोटो : Amar Ujala
हम सबका था विश्वास
इसलिए हम हो गए कामयाब,
चांद पर हो गई सॉफ्ट लैंडिंग
दुनिया ने कहा जीता हिंदुस्तान।

चंद्रविजयी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Chandrayaan 3 Successful landing - फोटो : Amar Ujala
इसरो ने कर दिखाया है
चांद पर भारत का झंडा लहराया है
चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर
भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है।

4 of 7
Chandrayaan 3 Successful landing - फोटो : Amar Ujala
मंगल पर तो पहले पहुंचे थे
अब चांद विजय भी कर लिया
हर भारतवासी खुश है
जब चंद्रयान लैंडिंग कर गया।
विज्ञापन

5 of 7
Chandrayaan 3 - फोटो : Amar Ujala
आज उम्मीद हो गई पूरी
चांद की जमीं पर जब उतरा चंद्रयान
चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर पहुंचा हिंदुस्तान।
विज्ञापन

6 of 7
Chandrayaan 3 Successful landing - फोटो : Amar Ujala
चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर है हिंदुस्तान।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chandrayaan 3 Successful landing - फोटो : Amar Ujala
चांद पर उतरा भारत
अब दुनिया में चमकेगा हिंदुस्तान का सूरज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें