फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021: मिलती है अच्छी सैलरी, लेकिन नहीं बचता हाथ में पैसा, तो ये उपाय दूर करेंगे परेशानी

Thu, 09 Sep 2021 05:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भगवान गणेश - फोटो : Istock
प्रथम पूज्य श्री गणेश भक्तों के कष्टों को खत्म करके उनके जीवन में खुशियां लाते हैं। इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इस गणेश चतुर्थी आप भी अपनी परेशानियां दूर कर सकते हैं। 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, यानी गणेश जी का जन्मदिन। मौका बहुत खास है। घर-घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडालों में भगवान गणेश की स्तुति होगी। इस खास मौके पर कुछ आसान उपाय करके आप भी गणेश जी को खुश कर सकते हैं। कहते हैं जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाती है, उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। अगर आपकी अच्छी नौकरी है, सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है, बावजूद इसके आपके हाथों में पैसा नहीं रुकता और तंगी बनी रहती है तो इस गणपति उत्सव में अमंगल और विघ्नहर्ता की आराधना कर आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको करने होंगे ये आसान उपाय। 
विज्ञापन

2 of 5
भगवान गणेश - फोटो : Istock
श्री गणेश को प्रसन्न करने के उपाय 

गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद है। उनकी पूजा करते समय एक खास मंत्र का उच्चारण जरूर करें। मंत्र है- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं।मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें। 
विज्ञापन

3 of 5
भगवान गणेश - फोटो : Istock
पैसों की दिक्कत से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए गणपति जी को शमी के कुछ पत्ते हर रोज चढ़ाए। आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए श्री गणेश को दूर्वा, तिल के लड्डू, गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग भी लगाएं। ध्यान रखें कि दूर्वा को गणेश जी के मस्तक पर रखें न कि उनके चरणों में।

4 of 5
भगवान गणेश - फोटो : istock
नौकरी में प्रमोशन के लिए मंत्र

सुख समृद्धि के दाता भगवान गजानन से अगर आप सुख की कामना करना चाहते हैं तो इसके लिए एक खास मंत्र का रोजाना जाप करें। मंत्र है 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलने के साथ गणपति प्रतिमा पर सूखे चावल चढ़ाएं। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो ' श्री गणाधिपतये नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान गणेश - फोटो : Istock
हो सके तो प्रतिदिन गणेश मंदिर में शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से भी आपकी हर समस्या का अंत होता है। इसके अलावा बप्पा को मोदक का भोग लगाएं। कहा जाता है कि जो बप्पा को मोदक का भोग लगाता है, उसका कभी अमंगल नहीं होता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें