Friendship Day : हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाते हैं और इस साल फ्रेंडशिप डे 2025 में 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग सोशल मीडिया पर दोस्त और दोस्ती को समर्पित कई सारे भावुक या मजेदार रील, स्टेट्स व स्टोरी शेयर करते हैं। आप जब दूसरे की रील्स और तस्वीरें देखते हैं तो आप भी ऐसे ही इंस्टा फ्रेंडली तस्वीरें और रील्स बनाना चाहते हैं। अब फ्रेंडशिप डे का मौका है और अगर आप अपने दोस्त के साथ समय बिता रहे हैं तो फोटोज क्लिक करेंगे ही। लेकिन इस बार वही सिंपल स्माइल और बोरिंग साइड पोज से हटकर कुछ नया और फिल्मी आजमाएं। इस बार ट्राय कीजिए कुछ फन, ट्रेंडी और इंस्टा-परफेक्ट पोज़, जो आपकी दोस्ती की मस्ती और बॉन्ड को कैमरे में बखूबी से कैद करें। चाहे कॉलेज के दोस्त हों या बचपन की सखी, ये पोज हर जोड़ी पर जबरदस्त लगेंगे।