Nag panchami 2025 Wishes in Hindi : भारतवर्ष में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन खासतौर पर नाग देवताओं की पूजा, कालसर्प दोष से मुक्ति और सर्प भय से सुरक्षा के लिए समर्पित होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग देवता न केवल भगवान शिव के गले में सुशोभित होते हैं, बल्कि भगवान विष्णु के सिंहासन भी हैं, साथ ही पृथ्वी को शेषनाग ने अपने फन पर उठा रखा है। नाग देवता का हिंदू धर्म में इतने महत्व को देखते हुए नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों को दूध, अक्षत, कुश और चंदन अर्पित कर विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजन करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति आती है।
नाग पंचमी के मौके पर आप भी अपने परिचितों और करीबियों को इस पावन पर्व के महत्व के बारे में बताएं और भक्तिमय संदेशों व सुंदर वॉलपेपर भेजकर नागपंचमी की शुभकामनाएं दें।