गर्भावस्था के दौरान खतरा
- फोटो : Pixabay
ऐसे लोगों में होता है ज्यादा जोखिम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो जीका के ज्यादातर मामले जटिलता पैदा नहीं करते हैं, हालांकि कुछ विशेष स्थितियों में यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस से संक्रमित महिलाओं में गर्भपात, समय से पहले बच्चे के जन्म और जन्म के समय बच्चे की मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस के संक्रमण से शिशुओं (जन्मजात जीका सिंड्रोम) में गंभीर जन्म दोषों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे बच्चों को कई दिक्कतें भी हो सकती हैं।
- खोपड़ी का आंशिक विकास, सिर के आकार बहुत छोटा होना (मिरोसेफली)
- ब्रेन डैमेज और मस्तिष्क के ऊतकों में कमी
- आंखों से संबंधित दिक्कत।
इसके अलावा जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जीका उनमें भी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।