मटर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप अपनी डाइट में मटर को शामिल करें। मटर की सब्जी खाने से आप स्वस्थ रहते हैं और आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं। मटर में विटामिन के, विटामिन सी, फास्फोरस और कई दूसरे तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व होते हैें। मटर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। मटर में आपको विटामिन बी-1 और बी-6 भी होता है। आइए जानते हैं कि मटर खाने से आपको कौन-कौन सी बीमारियां नहीं होती हैं