फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान की इन तस्वीरों में छिपा है उनकी फिटनेस का राज, आप भी बना सकती हैं वैसा ही फिगर

Wed, 08 Jan 2020 12:56 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हेल्थ और फिटनेस को लेकर जितने बड़े पर्दे के स्टार्स अलर्ट रहते हैं उतने ही टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे भी अपनी फिटनेस को लेकर रहते हैं। लगातार जिम जाना, एक्सरसाइज करना और डाइट का ध्यान रखना इस समय हर एक का फितूर है। कभी अपने बढ़े हुए वजन को  लेकर चिंता में रहने वाली छोटे पर्दे की चर्चित बहू हिना खान भी अपनी फिटनेस को लेकर खासा चर्चा ेमें रहती हैं। हिना ना केवल खूबसूरत हैं बल्कि बेहद फिट भी हैं। वे रोजाना जिम जाने और एक्सरसाइज के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं क्या हिना की फिटनेस का राज। 
विज्ञापन

2 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना ने अपनी करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। हिना के करियर के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक के लुक में  बहुत बदलाव आए हैं। हिना खान का नाम टीवी के फिट स्टार्स में शुमार है। इनके फिटनेस के चर्चे अक्सर उनके फैंस करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद मेरा वजन 7 किलो बढ़ गया था। जिसके बाद मैंने लगातार अपना समय जिम और एक्सरसाइज में दिया। लेकिन रोजाना जिम जाने, डाइट मेंटेन करने के बाद वे वापस अपने लुक में आ गई हैं। 

4 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना कहती हैं कि वे खुद को फिट रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं। खाने-पीने का पूरा ध्यान रखती हैं। हिना के मुताबिक वे खाने में हर चीज खाना पसंद करती हैं जो उन्हें अच्छी लगती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी हिना खान अपने वर्कआउट को मिस नहीं करती हैं। हमेशा अपने खान-पान का ध्यान रखती हैं। अपने काम पर भी समय से जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना बाकायदा ट्रेनर की सलाह के साथ जिम करती हैं। वे कोशिश करती हैं की अपनी एक्सरसाइज में कार्डियो एक्सरसाइज को बढ़ाएं। मेटाबालिज्म को मेंटेन करने वाली कसरत को अपनी जिम में जरूर शामिल करती हैं। इसके अलावा वे फैट वाली चीजें कम ही खाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hina Khan - फोटो : सोशल मीडिया
हिना के लिए जितनी एक्सरसाइज, डाइट जरूरी है उतना ही आराम भी जरूरी है। वे भरपूर नींद लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें