फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुंबन की 5 खासियतें, नहीं जानते तो अब जान लीजिए

Tue, 21 Feb 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप भी चुंबन के मामले में खुद को मास्टर समझते हैं। अगर हां तो जरा चेक कर लीजिए। आज हम आपको चुंबन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
कई शोधों में ये बात सामने आई है कि चुंबन करने से शरीर में डोपामाइन नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है। ये हॉर्मोन हमारी नींद और भूख पर प्रभाव डालता है। इसके अलावा किस करने से ऑक्सीटोसिन भी रिलीज होता है। ये हैप्पी हॉर्मोन होता है और आपको खुश रखने में मददगार होता है।
विज्ञापन

3 of 6
चुंबन हमारे इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है। वैज्ञानिकों के अनुसार हर इंसान के मुंह में बैक्टीरिया पाए जाते हैं लेकिन करीब 20% बैक्टीरिया हर इंसान में अलग-अलग होता है। जब आप किस करते हैं तो बैक्टीरिया की अदला बदली होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

4 of 6
चुंबन केवल कला नहीं है बल्कि ये विज्ञान भी है। एक किस के दौरान शरीर की लगभग 146 मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। तो किस एक तरह का व्यायाम भी है।
विज्ञापन

5 of 6
1980 में एक शोध हुआ था उसमें ये बात सामने आयी थी कि जिन पुरुषों के दांपत्य जीवन में चुंबन की जगह होती है वो दूसरे पुरुषों के मुकाबले 5 साल ज्यादा जीते हैं। ऐसे पुरुष तनाव से भी बचे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुंबन आपके दांतों की उम्र भी बढ़ा देता है। एप्लाइड एंड एनवायरमेंट माइक्रोबाइलॉजी के एक शोध के अनुसार किस से लार के बहाव में तेजी आती है। लार में कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो दांतों की परत को खराब होने से बचाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें